कर्कोटक कालसर्प दोष

कर्कोटक कालसर्प दोष: दोष से मुक्ति के आसान उपाय

हिन्दू धर्म में कर्कोटक कालसर्प दोष एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय दोष है, जो तब बनता है जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं। इसमें राहु अष्टम भाव और केतु द्वितीय भाव में होते हैं। इस दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों पर पड़ता है, विशेष रूप से आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, और पारिवारिक जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

कर्कोटक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है, लेकिन उचित उपाय और पूजा-अनुष्ठान के माध्यम से इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। भगवान शिव और नाग देवता की पूजा, मंत्र जाप, और दान-पुण्य करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में शांति आती है।

कर्कोटक कालसर्प दोष के प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में कर्कोटक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में कई क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसका मुख्य कारण राहु का अष्टम भाव और केतु का द्वितीय भाव में स्थित होना है। यह दोष व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, और मानसिक शांति पर गहरा प्रभाव डालता है, इसके कुछ अन्य प्रभाव निम्न है :-

  • इस दोष के प्रभाव से गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है, विशेषकर तब जब राहु-केतु की दशा चल रही हो। व्यक्ति को बार-बार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है
  • कर्कोटक कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव बना रहता है,और अज्ञात भय लगातार परेशान करते हैं।
  • यह दोष व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है जिससे उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे – धन संचय में कठिनाई और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।
  • इस दोष के नकारात्मक प्रभाव के कारण व्यक्ति को व्यवसाय में असफलता या नौकरी में स्थायित्व की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
  • दोष के दुष्प्रभाव से परिवार में कलह और विवाद होने की संभावना रहती है। भाई-बहनों और माता-पिता के साथ रिश्तों में तनाव हो सकता है, तथा पारिवारिक सुख और शांति में कमी आती है।
  • इस दोष के कारण व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। नकारात्मक विचार और मानसिक तनाव व्यक्ति को परेशान कर सकता है।
  • कर्कोटक कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने में कठिनाई होती है। तथा गलत मार्ग पर जाने की संभावना बनी रहती है।

कर्कोटक कालसर्प दोष के उपाय

कर्कोटक कालसर्प दोष के प्रभाव से उत्पन्न समस्याओं को कम करने के लिए कई ज्योतिषीय और आध्यात्मिक उपाय किए जा सकते हैं। ये उपाय भगवान शिव और नाग देवता की पूजा, मंत्र जाप, और दान जैसे कर्मों पर आधारित होते हैं। ये उपाय अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन मे शांति ला सकता है, ये उपाय निम्नलिखित है :-

  • प्रतिदिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र जाप का उच्चारण करें। यह मंत्र न केवल दोष को शांत करता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। जाप के दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करना लाभकारी होता है।
  • विशेषकर नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध, फूल, चंदन अर्पित करें। नाग स्तोत्र का पाठ करें और भगवान शिव का ध्यान करें।
  • शिवलिंग पर पंचामृत (गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी) चढ़ाकर रुद्राभिषेक करवाएं। रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है।
  • काले तिल, लोहा, चांदी, और काले वस्त्र का दान करें। गरीबों को भोजन कराना और गौ सेवा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • रत्न धारण करना शुभ होता है, राहू के लिए गोमेद और केतू के लिए लहसुनिया रत्न धारण करें। इन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से परामर्श लें।
  • पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और दीपक जलाए। तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करें और उसमें जल अर्पित करें।
  • प्रतिदिन शिव चालीसा और नाग स्तोत्र का पाठ करें। भगवान शिव और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए यह उपाय अत्यंत प्रभावी है।

कर्कोटक कालसर्प दोष निवारण पूजा

ज्योतिष के अनुसार कर्कोटक कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने के लिए विशेष कर्कोटक कालसर्प दोष निवारण पूजा की जाती है। यह पूजा राहु और केतु के नकारात्मक दुष्प्रभावों की शांति के साथ-साथ भगवान शिव और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए की जाती है। यह पूजा व्यक्ति के जीवन में आर्थिक, स्वास्थ्य, और पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सहायक होती है।

नाग पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे विशेष शुभ अवसरों पर यह पूजा करना अत्यंत शुभ होता है।पंचमी तिथि, सोमवार, और अमावस्या के दिन पूजा का आयोजन विशेष फलदायी माना जाता है। कर्कोटक कालसर्प दोष निवारण पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी माध्यम है। यह पूजा भगवान शिव और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कर्कोटक कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक कराएं ?

कर्कोटक कालसर्प दोष पूजा बुक करना एक सरल प्रक्रिया है। अनुभवी पंडित, सही स्थान, और उचित पूजा सामग्री की उपलब्धता से यह अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। यदि आप उज्जैन जैसे पवित्र स्थान में यह पूजा बुक करना चाहते हैं, तो पंडित सुरेश शर्मा जी के संपर्क नंबर या विश्वसनीय वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करें। पंडित जी को दोष निवारण पूजाओं का 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त है। पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें :

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *