You are currently viewing शंखपाल कालसर्प दोष: मुक्ति के असरदार उपाय

शंखपाल कालसर्प दोष: मुक्ति के असरदार उपाय

हिन्दू ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शंखपाल कालसर्प दोष तब बनता है जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं और केतु चौथे भाव (सुख भाव) में और राहु दशवें भाव (कार्य भाव) में होते हैं। इस दोष का सीधा प्रभाव व्यक्ति के पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, करियर और सुख-शांति, पर पड़ता है।

यह दोष व्यक्ति की मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है। उसे अपने जीवन में स्थायित्व प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस दोष का नाम नाग देवता के रूप में पूजे जाने शंखपाल नाग के नाम पर रखा गया है।

शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव

शंखपाल कालसर्प दोष का व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यह दोष कुंडली के चौथे और दशवें भाव को प्रभावित करता है, जो क्रमशः सुख-सुविधा और करियर से संबंधित हैं। इसके कारण व्यक्ति के व्यक्तिगत, पारिवारिक, और व्यावसायिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो निम्नलिखित है :-

  • इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति अक्सर मानसिक तनाव, चिंता, और बेचैनी का अनुभव करता है। बार-बार असफलताओं के कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है।
  • शंखपाल कालसर्प दोष के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होती है जिसके कारण व्यक्ति को सही निर्णय लेने में परेशानी होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बढ़ जाती हैं।
  • आर्थिक समस्याएं जैसे : धन संचय करने में कठिनाई होती है, और ज़्यादातर धन हानि देखने को मिलती है।
  • इस दोष के प्रभाव से व्यापार में नुकसान या स्थायित्व की कमी रहती है। करियर में बार-बार स्थानांतरण या नौकरी बदलने की स्थिति बनती है।
  • . स्वास्थ्य पर प्रभाव इस दोष का प्रभाव पड़ने से व्यक्ति शारीरिक बीमारियों का शिकार हो जाता है, विशेष रूप से छाती, फेफड़े, और हृदय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • यह दोष मानसिक स्वास्थ्य जैसे : व्यक्ति अवसाद, भय, और अनिद्रा जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है।
  • शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव से ऊर्जा की कमी और व्यक्ति थका-थका और कमजोर महसूस करता है।

शंखपाल कालसर्प दोष के उपाय

शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष पूजा-पाठ, जप, दान, और उपायों का पालन करना चाहिए। ये उपाय व्यक्ति के जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। नीचे शंखपाल कालसर्प दोष के कुछ लाभकारी उपाय दिए गए हैं :-

  • रुद्राभिषेक करवाना बहुत प्रभावी माना जाता है। रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का उत्तम उपाय है। यह दोष के प्रभाव को समाप्त करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का प्रीतिदिन 108 बार जाप करें :-
    ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करें। चांदी या मिट्टी के नाग-नागिन की मूर्ति बनाकर उन्हें दूध, फूल, और कच्चे चावल अर्पित करना चाहिए।
  • नाग पंचमी पर पूजा से शंखपाल कालसर्प दोष कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
  • दान पुण्य करने से इस दोष का निवारण होता है और कुंडली में राहु-केतु का बुरा प्रभाव शांत होता है।
  • रत्न धारण करने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा मिलता है। राहु के लिए गोमेद (हेसोनाइट) और केतु के लिए कैट्स आई (लहसुनिया) रत्न धारण करें।
  • यह पूजा कराने से कार्यक्षेत्र और करियर में सफलता तथा आध्यात्मिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त होता है।

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा एक विशेष धार्मिक क्रिया है जो शंखपाल कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभाव को समाप्त करने के लिए की जाती है। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के जीवन में आ रहे विघ्नों, आर्थिक संकटों, मानसिक अशांति और पारिवारिक समस्याओं को दूर करना है। शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा में विशेष रूप से भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है।

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली उपाय है, जो व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी संकटों को दूर करने में सहायक होती है। इस पूजा के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मकता की ओर बढ़ा सकता है। यह पूजा कुंडली में राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने के लिए प्रभावी मानी जाती है।

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा का महत्व

  • राहु और केतु की शांति के लिए विशेष पूजा।
  • पारिवारिक तनाव, आर्थिक समस्याओं, और करियर में बाधाओं का समाधान।
  • घर और संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का निवारण।
  • मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति।

शंखपाल कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक करें ?

पंडित सुरेश शर्मा जी द्वारा शंखपाल कालसर्प दोष हेतु वर्ष भर लोग आते है, और अपनी परेशानियों से मुक्ति पाते है, आप भी अगर किसी दोष से परेशान है और अपने बिगड़े काम बनाने हेतु उज्जैन मे पूजा करना चाहते है तो अभी पंडित जी से बात करे और निशुल्क परामर्श ले। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें ओर पूजा बुक करें :-

Leave a Reply