मंगलनाथ मंदिर पूजा खर्च

जाने मंगलनाथ मंदिर पूजा खर्च व बुकिंग की पूरी जानकारी

उज्जैन का मंगलनाथ मंदिर मंगल ग्रह की शांति के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। उज्जैन में एकमात्र मंगलनाथ मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां मंगल दोष का निवारण पूर्ण रूप से कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां विधिपूर्वक पूजा करने से मंगल दोष के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मंगलनाथ मंदिर उज्जैन में स्थित एक प्राचीन और महत्वपूर्ण मंदिर है, जिसे मंगल ग्रह की जन्मस्थली माना जाता है। यहाँ विशेष रूप से मंगल दोष निवारण पूजा, मांगलिक दोष शांति, विवाह बाधा निवारण, और मंगल ग्रह से संबंधित अन्य अनुष्ठान किए जाते हैं।

मंगल दोष क्या है?

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में होता है या किसी भी भाव में उसकी स्थिति प्रतिकूल होती है, तो इसे मंगल दोष कहा जाता है। विशेष रूप से, यदि मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में स्थित हो, तो यह मांगलिक दोष कहा जाता है, जिससे विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

मंगलनाथ मंदिर में पूजा की लागत

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में पूजा की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल कारक निम्नलिखित है:

  1. पूजा का प्रकार – सामान्य मंगल दोष निवारण पूजा से लेकर विशेष हवन और विस्तृत अनुष्ठानों तक, प्रत्येक पूजा की लागत अलग होती है। जो की पूर्ण रूप से पूजा के प्रकार पर निर्भर करती है।
  2. सामग्री और पूजा का स्तर – पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे: हवन सामग्री, मूंगा रत्न, विशेष फूल, फल और जड़ी-बूटियाँ पूजा की कीमत को प्रभावित कर सकती हैं।
  3. पंडित जी की दक्षिणा और अनुभव – अनुभवी और वरिष्ठ पंडित जी द्वारा कराई गई पूजा की कीमत अधिक हो सकती है। अनुभवी पंडित जी द्वारा की गई पूजा दोष को शांत करने में पूर्ण रूप से मददगार होती है।
  4. अनुष्ठान की अवधि – कुछ पूजाएँ एक दिन में समाप्त हो जाती हैं, जबकि कुछ विशेष अनुष्ठान दो से तीन दिन तक चलते रहते हैं।
  5. सामूहिक या व्यक्तिगत पूजा – यदि आप सामूहिक रूप से पूजा कराते हैं, तो इसकी लागत कम होती है, जबकि व्यक्तिगत पूजा अधिक प्रभावी होने के कारण महंगी होती है, इसमे खर्च ज्यादा आता है।

मंगल दोष पूजा के विभिन्न प्रकार और कीमतें

मांगलिक दोष निवारण पूजा (₹2,100 – ₹3,100)

🔹 यह पूजा विशेष रूप से विवाह बाधा से पीड़ित लोगों के लिए की जाती है।
🔹 इसमें हनुमान पूजा, मंगल मंत्र जाप, और रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
🔹 यह 1 दिन या 2 दिन तक चलने वाला अनुष्ठान हो सकता है।

मंगल ग्रह शांति हवन (₹3,100 – 5000)

🔹 मंगल ग्रह शांति हवन में विशेष रूप से 108 हवन आहुतियाँ दी जाती हैं और पवित्र जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है।
🔹 यह विशेष रूप से मंगल ग्रह के कारण उत्पन्न ऋण, दुर्घटनाओं, कोर्ट केस और दांपत्य जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। यह अनुष्ठान कम से कम 5-6 घंटे तक चलता है।

नवग्रह शांति पूजन (₹2,100 – 5000)

🔹 यदि मंगल के साथ अन्य ग्रह भी अशुभ स्थिति में हैं, तो यह पूजन किया जाता है। इसमें मंगल, शनि, राहु, केतु और अन्य ग्रहों की शांति के लिए विशेष मंत्र जाप और हवन किया जाता है।
🔹 यह 1 से 2 दिन तक चलने वाला अनुष्ठान होता है।

विशेष मंगल दोष निवारण पूजा (₹7000)

🔹 यह पूजा उन व्यक्तियों के लिए की जाती है, जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह अत्यधिक अशुभ स्थिति में होता है।
🔹 इसमें मंगल बीज मंत्रों का जाप, मंगल यंत्र की स्थापना, और हवन आदि शामिल होता है। यह 3-4 घंटे की विस्तृत पूजा होती है।

यह एक अनुमानिक पूजा शुल्क है, पूजा का सही शुल्क और पूजा विधि जानने के लिए पंडित से कॉल करके परामर्श ले।

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में कैसे कराये मंगल दोष पूजा?

मंगल दोष पूजा उज्जैन में कराने के लिए आप पंडित सुरेश शर्मा जी से संपर्क करके अपनी पूजा बुक कर सकते हैं। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और तिथि ज्योतिषीय गणना के आधार पर तय की जाती है। पंडित सुरेश शर्मा जी को दोष निवारण पूजाओं का 15 वर्षो से अधिक अनुभव प्राप्त है। आज ही अपनी पूजा नीचे दिये नंबर पर कॉल करके बुक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?
Scroll to Top