सवा लाख महामृत्युंजय जाप के फायदे: जाने अद्भुत चमत्कारी लाभ
महामृत्युंजय मंत्र, जो भगवान शिव को समर्पित शक्तिशाली और प्रभावी मंत्र है, वैदिक काल से ही यह जीवन रक्षक और शांति मंत्र के रूप में जाना जाता है। जब इस मंत्र का जाप सवा लाख (1,25,000) बार किया जाता है, तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के कई लाभ है। महामृत्युंजय मंत्र को रोगों का संहारक और अकाल मृत्यु से मुक्ति दिलाने वाला मंत्र माना गया है।
इस मंत्र का सवा लाख बार जाप विशेष नियमों और विधियों से किया जाता है, तो इसके प्रभाव और भी अद्भुत हो जाते हैं। और जब महामृत्युंजय मंत्र जाप उज्जैन जैसी पवित्र नगरी में किया जाए तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यहां भगवान महाकालेश्वर स्वयं मृत्यु के देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Contents
- 1 क्या है महामृत्युंजय मंत्र जाप? जाने इसका महत्व
- 2 महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ और महत्व क्या है?
- 3 सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप क्यों विशेष है?
- 4 सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के लाभ कौन-कौन से है?
- 5 उज्जैन में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप की विधि क्या है?
- 6 उज्जैन में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप क्यों जरूरी है?
- 7 उज्जैन में महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा कैसे बुक करें?
क्या है महामृत्युंजय मंत्र जाप? जाने इसका महत्व

महामृत्युंजय मंत्र:- “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
यह मंत्र भगवान शिव की त्रिनेत्र वाली छवि को समर्पित है, जो मृत्यु से मुक्ति और स्वास्थ्य वृद्धि का प्रतीक है। सवा लाख जाप (1,25,000 बार) वैदिक परंपरा में एक पूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, जो मंत्र की ऊर्जा को कई गुना बढ़ाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, मंत्र जाप ध्वनि तरंगों के माध्यम से मस्तिष्क के अल्फा वेव्स को सक्रिय करता है, जो तनाव कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ और महत्व क्या है?
महामृत्युंजय मंत्र इस प्रकार है:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- त्र्यम्बकं – तीन नेत्रों वाले भगवान शिव
- सुगन्धिं – शुभ ऊर्जा का स्रोत
- पुष्टिवर्धनम् – जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ाने वाला
- मृत्योर्मुक्षीय – मृत्यु और कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला
सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप क्यों विशेष है?
महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन जब सवा लाख जाप एक साथ कराया जाता है, तो इसका प्रभाव अलौकिक हो जाता है। सामान्य जाप से मन, तन और आत्मा को शांति मिलती है, लेकिन सवा लाख जाप के कई लाभ हैं जो की निम्नलिखित है:
- नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति – यह जाप घर, जीवन और परिवार से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
- अकाल मृत्यु से रक्षा – जिनकी कुंडली में मृत्यु योग, मारक दशा या लंबी बीमारी हो, उनके लिए यह अत्यंत लाभकारी है।
- आध्यात्मिक उन्नति – जाप के दौरान ब्रह्मांडीय शक्तियों का आह्वान किया जाता है, जिससे आत्मा शुद्ध और प्रबुद्ध होती है।
- ग्रहदोष शांति – राहु, केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है।
- आर्थिक समृद्धि और सफलता – माना जाता है कि इस जाप से लक्ष्मी कृपा भी प्राप्त होती है।
सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के लाभ कौन-कौन से है?
1. अकाल मृत्यु से रक्षा
जो लोग बार-बार दुर्घटनाओं, बीमारियों या मृत्यु के भय से घिरे रहते हैं, उनके लिए यह जाप जीवनरक्षक सिद्ध होता है। महामृत्युंजय मंत्र जाप से अकाल मृत्यु का भाय खत्म होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
2. गंभीर रोगों से मुक्ति
ऐसा माना जाता है कि जाप के बाद मन और शरीर की ऊर्जा में संतुलन आता है, जिससे पुराने और गंभीर रोगों से राहत मिलती है। जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो उसके नाम से यह जाप सवा लाख बार करने से रोगो से मुक्ति और शरीर को बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है।
3. ग्रहदोष और पितृदोष का निवारण
महामृत्युंजय मंत्र की शक्ति अशुभ ग्रहों और पितृदोष से मुक्ति दिलाती है। प्रतिदिन सुबह स्नान आदि के बाद इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में उपस्थित दोष धीरे-धीरे शांत होते है। उज्जैन में कालसर्प दोष पूजा में दोष निवारण के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। यह मंत्र विभिन्न प्रकार के दोषो के निवारण में सहायक है।
4. मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति
यह जाप आत्मा को शुद्ध कर आंतरिक शांति प्रदान करता है और व्यक्ति को दिव्य ऊर्जा से जोड़ता है। यदि आप भी अशांति, घबराहट और अनिद्रा से परेशान है और अपने जीवन में शांति चाहते है तो यह जाप आपकी सभी समस्याओं का हल हो सकता है। आज ही पंडित जी से सम्पर्क करे और पूजा की जानकारी प्राप्त करें।
5. परिवार में सुख-समृद्धि
पूजा के बाद घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है। यह जाप बहुत ही प्रभावी और शक्तिशाली माना जाता है, इसके सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति के जीवन और घर में खुशी की लहर बनी रहती है।
उज्जैन में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप की विधि क्या है?
सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप की विधि बहुत ही सरल लेकिन प्रभावी है। सबसे पहले, एक शांत स्थान चुनें और सुबह या शाम का समय निर्धारित करें।
आवश्यक सामग्री: रुद्राक्ष की माला, शिवलिंग या यंत्र, घी का दीपक, और अगरबत्ती।
जाप की विधि: स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, और मंत्र का जाप शुरू करें। रोज़ 108 बार जाप करें, और सवा लाख पूरा होने तक जारी रखें। यह विधि अन्य जापों से अलग है, क्योंकि यह एक पूर्ण अनुष्ठान है जो 1,25,000 बार की संख्या से मंत्र की ऊर्जा को कई गुना बढ़ाता है। यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
उज्जैन में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप क्यों जरूरी है?
उज्जैन भगवान महाकाल की नगरी है, जो ज्योतिर्लिंगों में सबसे पूजनीय है और महामृत्युंजय जाप भगवान शिव को समर्पित है। यहां किया गया महामृत्युंजय जाप इस कारण और भी शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि:
- यहाँ विशेष हवन, आहुतियां और पूजा विधि से मंत्र शक्ति जाग्रत की जाती है।
- भगवान महाकालेश्वर स्वयं मृत्यु पर विजय का प्रतीक हैं।
- उज्जैन की पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर जाप से ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है।
- अनुभवी और विद्वान पंडितों द्वारा वेदों के अनुसार जाप कराया जाता है।
सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप सिर्फ एक पूजा नहीं है, यह जीवन का एक पुनर्जन्म है। यह जाप आपके चारों ओर सुरक्षा कवच बनाता है, आत्मविश्वास जगाता है और मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है।
उज्जैन में महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा कैसे बुक करें?
अगर आप किसी बड़ी समस्या, बीमारी, ग्रहदोष या मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो उज्जैन के अनुभवी पंडितों से महामृत्युंजय जाप कराना बहुत ही लाभकारी रहेगा। तो देर किस बात की आज ही उज्जैन के योग्य पंडितो से सम्पर्क करे और अपनी पूजा बुकिंग की पूरी जानकारी प्राप्त करें।