ग्रहण दोष पूजा उज्जैन

क्या मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती, मानसिक तनाव बना रहता है और रिश्तों में तनाव है तो ये ग्रहण दोष के लक्षण हो सकते है। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए उज्जैन में ग्रहण दोष पूजा अनुभवी पंडित सुरेश शर्मा जी की उपस्थिति में कराना सबसे उचित उपाय है। पूजा बुकिंग के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें। 

ग्रहण दोष क्या होता है?

ज्योतिष में ग्रहण दोष तब बनता है जब:

  • सूर्य के साथ राहु या केतु हो (सूर्य ग्रहण दोष)

  • चंद्रमा के साथ राहु या केतु हो (चंद्र ग्रहण दोष)

इस स्थिति में सूर्य या चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा दब जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में असंतुलन पैदा होता है।

ग्रहण दोष एक गंभीर ज्योतिषीय दोष है, जो जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। सही समय पर इसकी पहचान और उज्जैन में ग्रहण दोष पूजा कराने से इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ग्रहण दोष बनने के मुख्य कारण

ग्रहण दोष बनने के पीछे कई कारण माने जाते हैं:

  • जन्म कुंडली में सूर्य-राहु या चंद्र-राहु की युति

  • सूर्य-केतु या चंद्र-केतु का प्रभाव

  • पूर्व जन्म के कर्म

  • पितृ दोष या अधूरे कर्म

  • ग्रहों की अशुभ दशा या अंतर्दशा

विशेष रूप से जब यह दोष लग्न, पंचम, सप्तम या दशम भाव में होता है, तब इसका असर ज्यादा दिखाई देता है।

 

ग्रहण दोष के प्रमुख लक्षण

ग्रहण दोष के लक्षण व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में दिखते हैं:

  • मानसिक तनाव और चिंता

  • आत्मविश्वास की कमी

  • करियर में रुकावट

  • बार-बार अपमान या असफलता

  • पिता या माता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

  • वैवाहिक जीवन में तनाव

  • निर्णय लेने में भ्रम

  • नींद न आना या मन अशांत रहना

अगर ये लक्षण लंबे समय से बने हुए हैं, तो कुंडली जांच कराना जरूरी हो जाता है।

ग्रहण दोष का जीवन पर प्रभाव

करियर पर प्रभाव

ग्रहण दोष व्यक्ति की निर्णय क्षमता को कमजोर करता है। नौकरी में स्थिरता नहीं रहती और मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता।

पारिवारिक जीवन

माता-पिता से मतभेद, परिवार में अशांति और भावनात्मक दूरी महसूस होती है।

मानसिक स्थिति

व्यक्ति भीतर से असंतुलित, घबराया हुआ और अकेला महसूस करता है।

ग्रहण दोष के प्रमुख उपाय कौन-कौन से है?

  1. सूर्य और चंद्र मंत्र का जाप: नियमित मंत्र जाप से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है।

  2. राहु-केतु शांति हवन: हवन द्वारा राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जाता है।

  3. दान और पुण्य कार्य: गेहूं, चावल, दूध, सफेद वस्त्र, तांबा और काले तिल का दान लाभकारी होता है।

  4. पितृ दोष शांति कराना: कई बार ग्रहण दोष पितृ दोष से जुड़ा होता है, इसलिए पितृ शांति जरूरी होती है।

  5. सात्विक जीवनशैली अपनाना
    क्रोध, नकारात्मक सोच और गलत संगति से दूरी रखना आवश्यक है।

  6. माता-पिता का सम्मान: सूर्य और चंद्र दोष में माता-पिता का आदर विशेष फल देता है।

  7. ज्योतिष सलाह लेकर उपाय करना: बिना कुंडली देखे उपाय करने के बजाय अनुभवी पंडित जी से सही मार्गदर्शन लेना सबसे बेहतर रहता है।

ग्रहण दोष शांति पूजा उज्जैन

ग्रहण दोष शांति पूजा वह विशेष वैदिक अनुष्ठान है, जो कुंडली में बने सूर्य-राहु, सूर्य-केतु, चंद्र-राहु या चंद्र-केतु योग के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए किया जाता है। जब राहु या केतु सूर्य अथवा चंद्रमा की ऊर्जा को ढक लेते हैं, तब जीवन में मानसिक तनाव, करियर में रुकावट, पारिवारिक असंतुलन और निर्णयों में भ्रम जैसे प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। इन नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए ग्रहण दोष शांति पूजा कराई जाती है।

कुंडली के अनुसार सूर्य या चंद्र ग्रह की शांति के लिए विशेष पूजा कराई जाती है। उज्जैन में विधिवत पूजा कराने से ग्रहण दोष का प्रभाव जल्दी कम माना जाता है।

Grahan Dosh Puja Ujjain

ग्रहण दोष शांति पूजा की विधि क्या है?

  • संकल्प और गणेश पूजन

  • नवग्रह पूजन

  • सूर्य या चंद्र ग्रह की विशेष शांति

  • राहु-केतु मंत्र जाप

  • हवन और आहुति

  • दान एवं ब्राह्मण भोजन

पूरी पूजा कुंडली के अनुसार वैदिक विधि से संपन्न कराई जाती है।

उज्जैन में ग्रहण दोष शांति पूजा में कितना खर्च आता है?

उज्जैन जैसे सिद्ध स्थान पर ग्रहण दोष पूजा पारंपरिक पद्धति से कराई जाती है। इसी वजह से इसके खर्च में कुछ महत्वपूर्ण बाते शामिल हैं। उज्जैन में ग्रहण दोष शांति पूजा का खर्च लगभग ₹2,000 से ₹5,000 के बीच होता है। यह एक सामान्य अनुमान है और पूजा के प्रकार, समय, सामग्री और विधि के अनुसार बढ़ या घट सकता है। सटीक खर्च निर्धारित करने के लिए पंडित से पूजा की विधि, समय और सामग्री की स्पष्ट जानकारी ले, अभी कॉल करे और पूरी जानकारी प्राप्त करें।   

ग्रहण दोष शांति पूजा के लाभ कौन-कौन से है?

  • मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि

  • करियर और कार्यक्षेत्र में स्थिरता

  • पारिवारिक संबंधों में सुधार

  • नकारात्मकता और भय में कमी

  • जीवन में सकारात्मक दिशा का अनुभव

ग्रहण दोष पूजा बुकिंग कैसे करें?

यदि आप भी उज्जैन में ग्रहण दोष शांति पूजा कराना चाहते है तो उज्जैन के अनुभवी पंडित सुरेश शर्मा जी से नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करें और पूजा की पूरी जानकारी प्राप्त करें।  पंडित जी को पूजा अनुष्ठान में 15 वर्षो से अधिक अनुभव प्राप्त है यदि आप भी अपनी पूजा को सफल बनाना चाहते है तो पंडित सुरेश शर्मा जी से बात करें और अपनी पूजा बुक करें।